Bikaner Bikaner District Rajasthan

उर्वरक के अधिक से अधिक नमूने लें

image description

उर्वरक के अधिक से अधिक नमूने लें
बीकानेर। कृषि आयुक्त सुश्री चिन्मय गोपाल के निर्देशों की अनुपालना में बीकानेर खण्ड के अतिरिक्त निदेशक कृषि (विस्तार) त्रिलोक कुमार जोशी की अध्यक्षता में कृषि विभाग गतिविधियों की समीक्षा बैठक मंगलवार को कृषि अनुसंधान केन्द्र सभागार में आयोजित हुई। बैठक में कृषि, उद्यान, आत्मा एवं अन्य सम्बद्ध विभागों के बीकानेर, चूरू व जैसलमेर के अधिकारियों ने भाग लिया। अतिरिक्त निदेशक (कृषि) श्री जोशी ने कृषि विभागीय योजनाओं की अब तक अर्जित प्रगति की समीक्षा की तथा विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभिन्न योजनाओं जैसे-फार्म पौण्ड, पाईप लाईन, डिग्गी, तारबन्दी, प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना, नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिग में निर्धारित लक्ष्य अनुरूप प्रशासनिक स्वीकृति जारी करते हुए शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करें। श्री जोशी ने कृषि आदान निरीक्षकों को निर्देशित किया कि रबी गुण नियन्त्रण अभियान के तहत सिंगल सुपर फास्फेट एसएसपी उर्वरक के नमूने अधिक से अधिक लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *