

वृ़द्धा आश्रम जाकर की सेवा
बीकानेर। वी आर फाउंडेशन की चेयरमैन अर्चना सक्सेना तथा गीता रामचंद्रानी जी के नेतृत्व में आज भीम आश्रम में भगवान दास जन्मदिन आश्रम में रह रहे महिलाओं और पुरुष वृद्धजनों के साथ मिलकर मनाया। सक्सेना ने कहा कि सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है। ऐसे अवसरों पर जब हम जरूरतमंदों और वृद्धजनों के साथ अपना समय बांटते है तो वही सच्चे अर्थों में मानवता का उत्सव होता है।
