Bikaner Bikaner District Rajasthan

महिला अधिकारिता विभाग की कार्यशाला आयोजित

महिला अधिकारिता विभाग की कार्यशाला आयोजित

बीकानेर नारी शक्ति कौशल संवर्धन योजना के तहत जिला प्रशासन तथा महिला अधिकारिता विभाग द्वारा एशियन पेंट की ट्रेनिंग उदयरामसर ग्राम पंचायत में सोमवार को शुरू हुई। महिला अधिकारिता विभाग की उपनिदेशक डॉ. अनुराधा सक्सेना ने बताया कि 40 बच्चियों को पेंट की बारीकियों को पीपीटी के माध्यम से समझाया गया। जयपुर के ट्रेनर रवि कुशवाहा ने बच्चियों और महिलाओं को आजीविका के नए स्रोतों की जानकारी दी। महिला अधिकारिता सुपरवाइजर श्रीमती रश्मि कल्ला ने विभागीय योजनाओं के बारे में बताया और कहा कि कला को निखार और विकसित कर महिलाएं स्वावलंबन की ओर आगे बढ़ सकती हैं। इस दौरान सरपंच श्रीमती संतोष यादव और उप सरपंच श्री हेमंत यादव ने कहा कि आज महिलाएं किसी क्षेत्र में काम नहीं हैं। प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं ने अपनी योग्यता को साबित किया है। इस दौरान ग्राम पंचायत से निर्मल सारण, अनिता यादव, संजू, आशा, सुरेखा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *