

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान का सम्मेलन संपन्न
बीकानेर। भाजपा संभाग मुख्यालय में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत विधानसभा बीकानेर पूर्व का सम्मेलन हुआ जिसमें मुख्य वक्ता प्रदेश मंत्री विजेंद्र पुनिया ने सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वदेशी अभियान पर कहा कि हमें उन उत्पादों को प्राथमिकता देनी चाहिए जो देश में बने हैं मेड इन इंडिया वस्तुओं को अपनाना जरूरी है। मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, अखिलेश प्रताप सिंह, पूर्व महापौर नारायण चोपड़ा, जिला महामंत्री राजेंद्र पंवार, कौशल शर्मा ने अपने विचार रखे व विधानसभा पूर्व सम्मेलन संयोजक अशोक प्रजापत ने मंच संचालन किया। सम्मेलन में अभियान सह संयोजक धर्मेन्द्र सिंह सोलंकी, प्रोमिला गौतम, दुष्यन्त तंवर, जिला उपाध्यक्ष मोतीलाल हर्ष, सोहन प्रजापत, किशन मोदी, जिला मंत्री किशन चौधरी, विनोद करोल, तरुण स्वामी, सुनीता हटीला, सुशील आचार्य, चंद्रप्रकाश गहलोत, मंजुषा शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा, चोरुलाल सुथार, रघुवीर प्रजापत, राम कुमार व्यास, जोगेंद्र शर्मा,मोर्चा अध्यक्ष राजाराम सिंगड, सोहन चांवरिया, मंडल अध्यक्ष मुकेश सैनी, धर्मपाल डूडी, देवरूप सिंह, पुखराज स्वामी, मधुरिमा सिंह, अनुराधा आचार्य, उपासना जैन, दीपशिखा विजय, राधा खत्री, इंदु वर्मा, ज्योति विजयवर्गीय, राजश्री कच्छावा, हिमांशु टाक, भारती अरोड़ा, अजय खत्री, नर्सिंग सेवग, किशन जोशी, दीपक यादव, अमर वर्मा, गणेश सोनी, सुभाष वाल्मिकी, अर्जुन कुमावत, संदीप पंवार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
