Bikaner Bikaner District Rajasthan

आचार्य तुलसी का जन्मदिन अणुव्रत दिवस के रूप में मनाया

आचार्य तुलसी का जन्मदिन अणुव्रत दिवस के रूप में मनाया
बीकानेर। मुनि कमल कुमार स्वामी के सान्निध्य में आचार्य तुलसी का 112 वां जन्मदिन अणुव्रत दिवस के रूप में तेरापंथ भवन गंगाशहर में मनाया गया। इस अवसर पर बोलते हुए मुनि कमल कुमार ने कहा कि आचार्य श्री तुलसी महामानव थे। उन जैसे महा पुरूष शताब्दियों में ही आते है। आचार्य श्री तुलसी का जीवन दर्शन भारतीय आध्यात्मिक चेतना का एक अभिनव उन्मेष है। लूणकरण छाजेड़ ने तुलसी के अवदानों की चर्चा करते हुए कहा कि नारी उत्थान, कुरूतियों के निवारण के लिए गुरूदेव तुलसी के द्वारा किये गए कार्यो को महिला समाज कभी भुला नही पायेगा। इस मौके पर कमल भंसाली, विधा चोरडिया, प्रेम बोथरा, गरिमा भंसाली, कन्हैया लाल बोथरा, धर्मेन्द्र डाकलिया ने अपने विचार व्यक्त किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *