

गणधर गौतम प्रभु के रास का वांचन कल
बीकानेर। गणिवर्य मेहुल प्रभ सागर म.सा, मुनि मंथन प्रभ सागर, बाल मुनि मीत प्रभ सागर, साध्वी दीपमाला व शंखनिधिश्रीजी के सान्निध्य में भगवान महावीर के मोक्ष कल्याणक दिवस पर मंगलवार को रांगड़ी चौक के सुगनजी उपासरे में तथा अनेक श्रावक-श्रावकाओं ने अपने घरों में मंत्र जाप किया। गणिवर्य, मुनि व साध्वीवृंद के सान्निध्य में बुधवार को सुगनजी महाराज के उपासरे में सुबह छह बजे भगवान महावीर के प्रमुख गणधर गौतम के रास का वांचन, सप्त स्मरण व भक्तामर, शांति स्तोत्र का पाठ होगा। पाठ के बाद गणिवर्य म.सा. के सान्निध्य में श्रावक-श्राविकाएं डागों के महावीर जी मंदिर में भगवान महावीर के निर्वाण का लड्डू चढ़ाएंगे। मंगलवार को साध्वी शंखनिधि म.सा. के सांसारिक वीर सतीश भंसाली, वीर माता मंजूला, बहिन गरिमा, प्राची, भाई मानव का अभिनंदन वरिष्ठ श्रावक विजय चंद पारख, कृष्ण लूणिया व पंकज सिंघवी, वीर श्राविका पुष्पा कोचर व पुष्पा बोथरा ने किया।
