Bikaner Bikaner District Rajasthan

चिकित्सा संकुल का अवलोकन

चिकित्सा संकुल का अवलोकन
बीकानेर। केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने रानी बाजार क्षेत्र में संचालित चिकित्सा संकुल का रविवार को अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि एक ही छत के नीचे एलोपैथी, होम्योपैथी, आयुर्वेद, यूनानी और योग से उपचार की सुविधाएं मुहैया करवाई का रही हैं। प्रबंधक राजीव शर्मा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने इसे सराहा और ’चिकित्सा आपके द्वार’ के तहत प्रदेश के अन्य स्थानों पर इसे लागू करने का सुझाव दिया और कहा कि इससे आमजन को निःशुल्क चिकित्सा सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। इस मौके पर इस अवसर पर श्याम पंचारिया, डॉ. सत्य प्रकाश आचार्य, गुमान सिंह राजपुरोहित, अशोक बोबरवाल, डॉ. अशोक सुथार, डॉ. इन्द्रा भादू, डॉ.सौम्या यादव, डॉ.गीता महाजनी, डॉ.विजेन्द्र बिनावरा सहित मनोज कल्ला, जितेन्द्र चौहान, भवानी शंकर, रोहित, अरविंद सिंह, जे पी मीणा, योगेश भार्गव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *