Bikaner Bikaner District Rajasthan

बही पूजन कार्यशाला का आयोजन’

बही पूजन कार्यशाला का आयोजन’
बीकानेर। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद् गंगाशहर द्वारा जैन संस्कार विधि से दीपावली एवं खाता – बही पूजन कार्यशाला का आयोजन तेरापंथ भवन गंगाशहर, उग्रविहारी तपोमूर्ति मुनिश्री कमल कुमार जी के सानिध्य में किया गया। मांगीलाल बोथरा ने बताया कि विशेष कार्यक्रम में धर्मेन्द्र डाकलिया, पवन छाजेड, रतन लाल छलाणी, विपिन बोथरा और देवेन्द्र डागा ने जैन संस्कार विधि से जैन मंत्रोच्चार द्वारा दीपावली पूजन कैसे किया जाए और मंगल भावना यंत्र के बारे में विस्तृत जानकारी के साथ दीपावली एवं खाता – बही पूजन की विधि संपन्न करवाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *