Bikaner Bikaner District Rajasthan

ईमानदारी का दिया परिचय, महिला को लौटाया पर्स

ईमानदारी का दिया परिचय, महिला को लौटाया पर्स
बीकानेर। आपकी ईमानदारी किसी को कितनी खुशी देगी इसका अंदाजा उस युवतियों से पूछिये जो घर से 55 हजार रुपये लेकर दीवाली का सामान खरीदने आई थी और अपना पर्स गुम कर बैठी। दीवाली की सारी तैयारियां अधूरी सी लगने लगी कि तभी पता चला कि रानी बाजार पुलिया के पास स्थित शौर्य होटल के पास पर्स मिल गया है। शौर्य होटल के संचालक पूर्व पार्षद मनोज बिश्नोई के भतीजे राकेश बिश्नोई और अनिल पूनिया ने ईमानदारी का परिचय देते हुए सड़क पर मिले उस पर्स को उसके असली हकदारों को होटल बुलाकर दिया। राकेश बिश्नोई ने बताया कि यह पर्स रागड़ी चौक निवासी तपस्या ओर प्रियंका पंवार का था। जो बाजार खरीदारी करने निकली थी और अचानक उनका यह पर्स होटल के सामने गिर गया। राकेश की नजर इस पर पड़ी और तुरंत उन्होंने उठाकर देखा तो इसमें रुपए थे।साथ एक कार्ड भी था जिस पर नंबर लिखे थे इन नंबरों के आधार पर उन्होंने फोन कर प्रियंका और तपस्या को बुलाया। इन दोनों युवतियों ने राकेश और अनिल का धन्यवाद भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *