Bikaner Bikaner District Rajasthan

अंतर में सम्यक दर्शन की ज्योति जलाएं

अंतर में सम्यक दर्शन की ज्योति जलाएं
बीकानेर। गणिवर्य मेहुल प्रभ सागर म.सा. ने बुधवार को रांगड़ी चौक के सुगनजी महाराज के उपासरे में प्रवचन में कहा कि ’’जिओ और जीने पदो’’ का संदेश देने वाले भगवान महावीर के जीवन आदर्शों से प्रेरणा लें। अपने अंतर में सम्यक दर्शन की ज्योति जलाएं तथा भावना को शुद्ध व उत्तम बनाएं ।
उन्होंने कहा कि भगवान महावीर ने सभी प्राणियों के लिए धर्म तीर्थ की स्थापना की, धर्म का बोध तथा मैत्री, करुणा, प्रमोद व मध्यस्थ की भावना रखते हुए आत्म कल्याण का संदेश दिया। चातुर्मास के दौरान आयम्बिल की तपस्या करने वाले 35 से अधिक श्रावक-श्राविकाओं का अभिनंदन वरिष्ठ श्रावक शांति लाल कोठारी, पुखराज पुगलिया, खरतरगच्छ युवा परिषद व महिला परिषद की बीकानेर शाखा के सदस्यों व वरिष्ठ श्राविका श्रीमती पुष्पा बोथरा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *