Bikaner Bikaner District Rajasthan

जिले में ज्यादा से ज्यादा लखपति दीदी बनाने और महिलाओं की इनकम बढ़ाने का करेंगे प्रयास

राजीविका की 278 लखपति दीदियों को कुल 2 करोड़ रू.ऋण वितरण का चैक किया भेंट, जिले में अब तक स्वयं सहायता समूह की 23 हजार 926 महिलाएं बन चुकी लखपति दीदी, जिले के 9 ब्लॉक के 768 गांवों में 7 हजार 390 स्वयं सहायता समूहों का अब तक हो चुका गठन
बीकानेर। केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि बीकानेर जिले में ज्यादा से ज्यादा लखपति दीदी बनाने और महिलाओं की इनकम बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा ताकि महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त हों और आत्मनिर्भर बन सके। उन्होंने कहा कि महिलाएं अगर बड़ा सपना देखेंगी तो उसे पूरा करने के लिए पुरुष भी उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ देने को तैयार हो जाएंगे। मेघवाल सोमवार को जिला परिषद में आजीविका निर्माण में बीकानेर की लखपति दीदी और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को डिजिटल सक्षम बनाने को लेकर भारत की ई-कॉमर्स प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट की ओर से आयोजित ट्रेनिंग कार्यक्रम में लखपति दीदियों को संबोधित कर रहे थे।कार्यक्रम में श्री मेघवाल बीकानेर जिले में राजीविका की 278 लखपति दीदियों को कुल 2 करोड़ रू. का ऋण वितरण का चैक भी भेंट किया।
इससे पहले फ्लिपकार्ड के पब्लिक पॉलिसी हैड डॉ तौफीक सिद्दीकी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जो कलाएं विलुप्त हो रही हैं उनको बढ़ावा देने को लेकर फ्लिपकार्ट समूह के कार्यक्रम ’’फ्लिपकार्ट समर्थ’’ के जरिए स्वयं सहायता समूह के साथ मिलकर काम करते हैं। देश के जिस भी जिले में महिलाएं ये सामान बनाती है उसे वहां से उठाकर देशभर में पहुंचाने का कार्य करते हैं। देशभर का मार्केट एक्सेस देते हैं ताकि महिलाएं सशक्त बन सके।
दिनेश मिश्रा ने लखपति दीदी और फ्लिपकार्ट समर्थ कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही बताया कि जिले में 23 हजार 926 लखपति दीदी बन चुकी हैं। जिले के 9 ब्लॉक के 768 गांवों में 7 हजार 390 स्वयं सहायता समूहों का अब तक गठन किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *