

बच्चों का शिविर व पांच द्रव्य एकासना
बीकानेर। गणिवर्य मेहुल प्रभ सागर, मुनि मंथन प्रभ सागर, बाल मुनि मीत प्रभ सागर व साध्वी दीपमाला व शंखनिधि श्रीजी के सान्निध्य में रविवार को रांगड़ी चैक के सुगनजी महाराज के उपासरे में वास्तु पर विशेष व्याख्यान व बालक-बालिकाओं का शिविर तथा महावीर भवन में पंच द्रव्य एकासना का आयोजन हुआ।
राकेश, शिव किशन ने जीवन में समरसता एवं सकारात्मक ऊर्जा का विज्ञान, अंक ज्योतिष में पढ़ाई, व्यापार एवं विवाह में संख्याओं का महत्व , कलर थेरेपी, जन्मतिथि के अनुसार कौन से रंग के वस्त्र नहीं पहने चाहिए आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने श्रोताओं के प्रश्नों का उत्तर दिया तथा उनकी जिज्ञासाओं को दूर किया। उन्होंने बताया कि मां बनना सरल है, लेकिन अच्छी मां बनना कठिन है। माता बच्चों की परवरिश भारतीय संस्कृति के अनुसार करें। उन्होंने अच्छी शिक्षा के साथ संस्कार दें। संस्कारों के आधार पर व्यक्ति अपने व्यक्तित्व के साथ साथ अस्तित्व का भी निर्माण कर सकता है। अच्छे भविष्य का निर्माण सम्यक समझ के आधार पर होता है। जीवन में आ रही कठिनाइयों का सामना व्यक्ति स्वयं ही कर सकता है।
इस अवसर पर वास्तु एवं अंक श्वास्तु शास्त्र एवं अंक ज्योतिष के ज्ञाता राकेश जी का संघ की ओर से हस्तीमल सेठी, सुगनजी महाराज का उपासरा ट्रस्ट के पूर्व, मंत्री रतन लाल नाहटा प्रवीण लूणिया ने किया। बालक बालिकाओं के शिविर में बच्चों की धार्मिक लिखित परीक्षा हुई। पांच द्रव्य एकासना में श्रावक-श्राविकाओं ने उत्साह से हिस्सा लिया । एकासना का लाभ गुरु भक्त परिवार ने लिया।
