Bikaner Bikaner District Rajasthan

गौरव सेनानियों के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की भेंट

गौरव सेनानियों के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की भेंट
बीकानेर/जयपुर। राजभवन में प्रदेश गौरव सैनानि संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को महामहिम राज्यपाल से भेंट की। प्रदेश गौरव सैनानी एसोसिएशन,नवरत्न टीम सदस्य हवलदार सुरेश शर्मा ने बताया कि कैप्टन किशन लाल चौधरी के नेतृत्व में गौरव सेनानियों का एक प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन पहुंचकर महामहिम राज्यपाल हरिभाऊ किशनराव बागड़े जी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं एवं उनके परिवारजनों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर महामहिम से विस्तृत चर्चा की।
पेटी ऑफिसर सत्येंद्र मांजू ने राज्यपाल को अवगत करवाया कि 1988 से चली आ रही सैनिक पुनर्वास योजना को पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा जातिगत आधार पर वर्गीकृत कर दिया गया है, जिससे पूर्व सैनिकों को आरक्षित पदों का लाभ सीमित हो गया है। उन्होंने आग्रह किया कि इस नीति को संशोधित कर एक समान मेरिट आधारित व्यवस्था लागू की जाए। वीरांगना कविता सामोता ने मांग रखी कि वीरांगनाओं को दी जाने वाली अनुकंपा नियुक्तियों को पे लेवल स्-10 से बढ़ाकर स्-11 किया जाए। हवलदार सुरेश शर्मा ने सुझाव दिया कि सेवा में रहने वाले सैनिकों की भांति सेवानिवृत्त सैनिकों को भी राष्ट्रीय व राज्यीय राजमार्गों पर टोल टैक्स माफी का लाभ मिलना चाहिए। प्रतिनिधिमंडल में कैप्टन किशन लाल चौधरी, पेटी ऑफिसर सत्येंद्र मांजू, हवलदार सुरेश शर्मा, सूबेदार मेजर नंद भंवर सिंह राठौड़ एवं कैप्टन अमर सिंह बैंसला शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *