

240 गौशालाएं 8 अक्टूबर को करेगी आंदोलन
बीकानेर। गौशाला संघ द्वारा गौशालाओं के अनुदान अन्य समस्याओं व गोचर ओरण भूमि अधिग्रहण करने के विरोध में बैठक का आयोजन 8 अक्टूबर को स्थानीय पुन्यानंद आश्रम जैसलमेर रोड पर आयोजित किया जा रहा है। इस बैठक में बीकानेर जिले के 235 गांव की 240 गौशालाएं सम्मलित होंगी। संघ के महामंत्री निरंजन सोनी ने बताया कि वर्तमान में गौशालाओं को आर्थिक सहायता का अनुदान मिले 11 माह हो चुके हैं 11 महीने से गौशालाएं आर्थिक तंगी से गुजर रही है, गौशाला के यह हालात बन गए हैं, कि उन्हें गोवंश छोड़ने पर मजबूर होना पड़ रहा है। उधर सरकार नई-नई योजनाएं गौशालाओं पर थोंप रही है, बिना कारण गौशालाओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। इन विषयों को लेकर 8 तारीख को एक व्यापक जन आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी, ताकि गौशालाओं को सरलता से अनुदान मिल सके, वह गौशालाओं का उत्पीड़न बंद हो।
