

कच्ची बस्ती में कपड़े वितरित
बीकानेर। कल्याण फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने शरद पूर्णिमा के अवसर पर पवनपूरी स्थित शनि मंदिर के पास स्थित कच्ची बस्ती में दीपावली के लिए कपड़ों का वितरण किया। निदेशक कामिनी भोजक ने कहा कि भगवान की आराधना करने के लिए भगवान की सेवा करने का पहला माध्यम है ऐसे सच्चे लोग जो प्रभु की रहमत पर ही अपनी जिंदगी बिताते है और सही मायनों में नारायण बसते ही यहां है इसलिए हर त्योहार पर फाउंडेशन अपना धर्म निभाता है और निभाता रहेगा। नितिन वत्सस ने कहा कि परोपकार को ध्येय में रखकर और निस्वार्थ भावना से किया गया कार्य आपको उच्चतम फल प्रदान करता है इस अवसर पर श्रीमती सरोज देवी, श्रीमती निशा, खुश भोजक, राहुल, सुधीर, साथ रहे
