Bikaner Bikaner District Rajasthan

राजेन्द्र जोशी की कहानी संग्रह सयानी छोरी का लोकार्पण 12 अक्टूबर को

image description

राजेन्द्र जोशी की कहानी संग्रह सयानी छोरी का लोकार्पण 12 अक्टूबर को
बीकानेर। पोकरमल राजरानी गोयल चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में हिंदी -राजस्थानी के वरिष्ठ साहित्यकार राजेन्द्र जोशी के कहानी संग्रह ’सयानी छोरी’ का लोकार्पण रविवार को होटल राजमहल में सायं 05.15 बजे आयोजित होगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. नरेश गोयल ने बताया कि राजेन्द्र जोशी का हिंदी कहानी संग्रह सयानी छोरी सूर्य प्रकाशन मंदिर बीकानेर से प्रकाशित हुआ है। इस पुस्तक पर चर्चित उपन्यासकार गीताश्री ने भूमिका लिखी है। डॉ. गोयल ने बताया कि राजेन्द्र जोशी के हिंदी-राजस्थानी के नौ कहानी संग्रह और छह कविता-संग्रह, पांच अनुवाद की पुस्तकें , तीन जीवनी पुस्तकें, एक डायरी एवं आलेख संग्रह प्रकाशित हुए हैं। नेशनल बुक ट्रस्ट (एनबीटी) से राजेन्द्र जोशी की तीन पुस्तकें एक कहानी और दो अनुवाद की पुस्तके भी प्रकाशित हो चुकी हैं।
उल्लेखनीय है कि महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय द्वारा राजेन्द्र जोशी के साहित्य सृजन पर छह लघु शोध कार्य हो चुके हैं। डॉ.गोयल ने बताया कि जोशी की अनेक पुस्तकों एवं रचनाओं का विभिन्न भारतीय भाषाओ में अनुवाद कार्य हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *