Bikaner Bikaner District Rajasthan

ज्ञानशाला का आयोजन

ज्ञान शाला का आयोजन
बीकानेर। मुनि कमलकुमार के सान्निध्य में तेरापंथ भवन में ज्ञानशाला का आयोजन किया गया। इस ज्ञानशाला में अच्छी संख्या में विद्यार्थियों की उपस्थिति रही। मुख्य प्रशिक्षिका सुनीता डोसी ने बताया कि अखिल भारतीय महिला मंडल की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ममता रांका ने बच्चों को संबोधित किया। उन्होंने ज्ञानार्थियों को स्मृति विकास के छोटे-छोटे गुर (टिप्स) सिखाए और रोचक प्रश्नों के माध्यम से उन्हें निरंतर स्वयं का विकास करते रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर, ज्ञानार्थी दीपंकर छाजेड़ ने नमोत्थुणं सुनाया। ज्ञानशाला प्रभारी चैतन्य रांका ने बताया कि ज्ञानशाला के इस आयोजन को सफल बनाने में ज्ञानशाला प्रशिक्षिकाओं, तेयुप गंगाशहर के कार्यकर्ताओं देवेन्द्र डागा, रजनीश गोलछा, ऋषभ लालानी और तेरापंथ किशोर मंडल की ओर से लक्ष्य पुगलिया की सक्रिय भागीदारी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *