Bikaner Bikaner District Rajasthan

राष्ट्रीय निगमों के ऋण आवेदन की ऑनलाइन अवधि 31 अक्टूबर तक बढ़ाई

image description

राष्ट्रीय निगमों के ऋण आवेदन की ऑनलाइन अवधि 31 अक्टूबर तक बढ़ाई
बीकानेर। राजस्थान अनुसूचित जाति, जनजाति, वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड द्वारा अनुसूचित जाति, जनजाति, सफाई कर्मचारी, अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग वर्ग के आशार्थियों को स्वरोजगार प्रदान करने के लिए विभिन्न योजनाओं में ऋण देने के आवेदन पत्र वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु 31 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अनुजा निगम की परियोजना प्रबंधक ने बताया कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, स्वच्छकार, अन्य पिछड़ा, दिव्यांगजन वर्ग के व्यक्ति ऋण के लिए पात्र हैं। ऋण लेने के इच्छुक आवेदक द्वारा स्वयं की एसएसओ आईडी के माध्यम से वेब पोर्टल अनुजा निगम पर स्वयं और ई-मित्र के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदन आवेदक की आयु 18 से 60 वर्ष के मध्य हो तथा आवेदक को जनआधार, आधार कार्ड, अनुभव या कौशल प्रशिक्षण प्रमाण पत्र (यदि हो), आय प्रमाण पत्र/बीपीएल प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड आदि दस्तावेज अनुजा निगम वेब पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। निगम पोर्टल पर ऑनलाइन ऋण आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितम्बर से बढ़ाकर 31 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अनुजा निगम कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *