Bikaner Bikaner District Rajasthan

संवाद कार्यक्रम आयोजित

संवाद कार्यक्रम आयोजित
बीकानेर। वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास के निर्देशन में शुक्रवार को विश्वविद्यालय के डीन-डायरेक्टर के साथ संवाद बैठक आयोजित की गई। कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने विश्वविद्यालय में संचालित शैक्षणिक, अनुसंधान, प्रसार कार्यक्रम, प्रशासनिक गतिविधियों एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा की एवं आवश्यक सुझाव प्रदान किए। संवाद बैठक के दौरान विश्वविद्यालय के कुलसचिव पंकज शर्मा, वित्त नियंत्रक अरविंद बिश्नोई, निदेशक प्रसार शिक्षा एवं अधिष्ठाता स्नातकोत्तर प्रो. राजेश कुमार धूड़िया, अधिष्ठाता डेयरी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय प्रो. राहुल सिंह पाल एवं परीक्षा नियंत्रक प्रो. मनीषा माथुर उपस्थित रहे। कुलगुरु डॉ. सुमंत व्यास ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय के संगठक डेयरी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, बीकानेर एवं पशुधन अनुसंधान केन्द्र, बीछवाल का निरीक्षण भी किया एवं इनके सुद्दढीकरण हेतु आवश्यक सुझाव दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *