Bikaner Bikaner District Rajasthan

स्थानांतरण पर करवाई तालाबंदी, निदेशक ने प्रधानाचार्य को किया निलंबित

स्थानांतरण पर करवाई तालाबंदी, निदेशक ने प्रधानाचार्य को किया निलंबित
बीकानेर। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने आदेश जारी करते हुए एक प्रधानाचार्य को निलंबित किया है। निलंबन काल में मुख्यालय माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर रहेगा। आदेश अनुसार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झीड़ा गोविंदगढ़, जयपुर के प्रधानाचार्य विद्या प्रकाश मीणा का स्थानांतरण 22 सितंबर को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गामड़ी साबला डूंगरपुर किया गया था। मीणा ने अपना स्थानांतरण निरस्त करवाने के लिए अपने रिश्तेदारों द्वारा, जो ना ही अभिभावक थे ना ही स्थानीय ग्राम के निवासी थे, के द्वारा 24 और 25 सितंबर को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झीड़ा गोविंदगढ़ की तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी करवाई। प्रकरण की प्रारंभिक जांच में श्री विद्या प्रकाश मीणा द्वारा किए गए इस कृत्य को प्रमाणित पाया गया। इसके मध्यनजर श्री विद्या प्रकाश मीणा के विरुद्ध विभागीय जांच प्रारंभ करते हुए राजस्थान असैनिक सेवाएं (वर्गीकरण नियंत्रण और अपील) नियम 1958 के नियम 13 (1) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन काल में इनका मुख्यालय कार्यालय निदेशक, माध्यमिक शिक्षा बीकानेर रहेगा तथा इन्हें निर्वाह भत्ता नियम अनुसार देय होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *