Bikaner Bikaner District Rajasthan

2151 कन्याओं का किया पूजन

2151 कन्याओं का किया पूजन
बीकानेर। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर मां करणी सेवा समिति द्वारा धार्मिक आयोजन सम्पन्न हुआ। 2151 से अधिक कन्याओं का पूजन एवं भंडारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कन्याओं को चुनरी और तिलक लगाकर उनका पूजन किया गया। इस अवसर पर विलास नाथ जी महाराज, ओम नाथ जी महाराज, श्यामसुंदर दास जी महाराज तथा जयशंकर गुरुजी सहित अनेक संतों का दिव्य सानिध्य प्राप्त हुआ। समिति के अध्यक्ष राकेश सांखला और कोषाध्यक्ष रामकुमार सांखला,संयोजक नंदकिशोर गहलोत,रेणू जी शर्मा ,अभिजीत पवार, राजकुमार सांखला और विकास भाटी सहित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *