

यातायात व्यवस्था सुचारू करने की मांग
बीकानेर। शहर के हदय स्थल कोटगेट, स्टेशन रोड व केईएम रोड पर ट्रेफिक जाम की समस्या के समाधान के लिए मुख्य बाजारो के व्यापारीगणों व अध्यक्ष जुगल राठी ने यातायात निरीक्षक के साथ मुख्य मार्गो पर सुझाए गए पॉईंटों पर जाकर जायजा लिया। व्यापारियों की मांग पर कुछ दिन पूर्व एक प्रतिनिधि मण्डल यातायात व्यवस्था को सुचारू करने के लिए पुलिस अधिक्षक कावेन्द्र सिंह सागर व उप अधिक्षक शहर सौरभ तिवाड़ी से मिला था। सचिव संजय जैन सांड ने बताया कि कोटगेट से फड बाजार कॉर्नर तक व फड बाजार कॉर्नर से स्टेशन रोड की तरफ एक तरफा ट्रेफिक न होने की वजह से दिनभर यातायात जाम की समस्या से बीकानेर के आम नागरिक पीडित है। इस अवसर पर अभिषेक डागा, तेजप्रकाश भादाणी, मनीष कामरा, मालचंद बैगानी, रविन्द्र शर्मा, जयचन्द लाल झाबक, राजु मेहरा, कुलदीप रंगा आदि ने अपने सुझाव दिए।
