Bikaner Bikaner District Rajasthan

शिविर में 40 प्रतिशत से ज्यादा छात्राओं का हीमोग्लोबिन स्तर सामान्य से नीचे

शिविर में 40 प्रतिशत से ज्यादा छात्राओं का हीमोग्लोबिन स्तर सामान्य से नीचे
बीकानेर। रोटरी क्लब बीकानेर रॉयल्स की ओर से मुरलीधर व्यास कॉलोनी स्थित महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में बालिकाओं के लिए आयोजित एनीमिया जांच एवं रोकथाम शिविर में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए। क्लब अध्यक्ष रोटेरियन सुनील चमड़िया ने बताया कि जुलाई से शुरू किए गए रोटरी पैन प्रोजेक्ट के तहत राजकीय विद्यालयों में चिकित्सकों और नर्सिंग प्रोफेशनल्स की मदद से बालिकाओं में रक्त संबंधी एनीमिया जांच अभियान चलाया जा रहा है। क्लब द्वारा आधुनिक जांच मशीन से छात्राओं का हीमोग्लोबिन स्तर जांचकर विद्यालय प्रधान और शिक्षकों को जानकारी दी जाती है, ताकि यह रिपोर्ट अभिभावकों तक भी पहुंचे।
शिविर में 87 छात्राओं की जांच की गई। इसमें 40 प्रतिशत से अधिक बालिकाओं का हीमोग्लोबिन स्तर 9 ग्राम प्रति डेसीलीटर या उससे भी कम पाया गया, जबकि सामान्य स्तर 12 ग्राम प्रति डेसीलीटर या उससे अधिक माना जाता है। शिविर के दौरान रोटेरियन सीएस नितेश रंगा और रोटेरियन हंसराज विश्नोई ने पंजीयन, दवा वितरण और अन्य व्यवस्थाओं में सेवाएं दीं। बालिकाओं का उत्साह बढ़ाने के लिए उन्हें चॉकलेट भी प्रदान की गईं। इस अवसर पर सुरेंद्र बन ने भी सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *