Bikaner Bikaner District Rajasthan

साधक बिखरी हुई ऊर्जा को संयम द्वारा संचित करे

साधक बिखरी हुई ऊर्जा को संयम द्वारा संचित करे
बीकानेर। सर्वसिद्धेश्वर महादेव मन्दिर,जय नारायण व्यास कॉलोनी के सत्संग कक्ष में सर्वपितृ अमावस्या के अवसर पर सत्संग का आयोजन किया गया। शिव मंदिर प्रन्यास के सचिव नलिन सारवाल ने बताया कि इस अवसर पर श्रीलालेश्वर महादेव मन्दिर, शिवमठ शिवबाड़ी के महंत, स्वामी विमर्शानन्दगिरि जी महाराज का प्रवचन हुआ उन्होंने कहा कि जीवन में निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सत्संग अति आवश्यक है। जीवन में परिवर्तन हेतु श्रेष्ठ महात्माओं का सत्संग सुनना, उसका चिंतन-मनन करना और आचरण में उतरने से ही उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है। कलयुग में सद्गृहस्थ की महत्ता अत्यधिक है क्योंकि यह तीनों आश्रमों को पोषण दे रहा है। व्यक्ति को अपनी क्षमताओं को पहचानते हुए अपनी बिखरी हुई ऊर्जा को संयम द्वारा संचित किया जाना चाहिए ताकि वह विषम परिस्थितियों में भी धैर्य पूर्वक उनका सामना कर सके इस अवसर पर प्रन्यास के अध्यक्ष सुरेश कुमार मित्तल, नारायण सिंह खीची, श्रीमती दया सारवाल, श्रीमती लक्षमी, नलिन सारवाल, हरनारायण खत्री, दर्शन लाल भटेजा, सतपाल खत्री, भूटानी जी, नरेश गुरेजा, इंजी महेन्द्र गुप्ता सहित अनेक साधक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *