Bikaner Bikaner District Rajasthan

भांडाशाह जैन मंदिर में 511 वां ध्वजा उत्सव व पूजा मंगलवार को

भांडाशाह जैन मंदिर में 511 वां ध्वजा उत्सव व पूजा मंगलवार को
बीकानेर। श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के तत्वावधान में सकल श्रीसंघ के सहयोग से गणिवर्य मेहुल प्रभ सागर व साध्वी दीपमाला श्रीजी आदिठाणा के सान्निध्य में भारतीय पुरात्व विभाग की ओर से संरक्षित 12 वीं शताब्दी में बने भांडाशाह जैन मंदिर में 511 वां ध्वजा उत्सव मंगलवार को सुबह सात बजे स्नात्र पूजा, 18 अभिषेक के साथ मनाया जाएगा।
श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के अध्यक्ष हरीश नाहटा ने बताया कि तीन मंजिला यह मंदिर जैन धर्म के पांचवें तीर्थंकर भगवान सुमति नाथ को समर्पित है। मंदिर का निर्माण का कार्य विक्रम संवत् 1468 में शुरू हुआ था, जिसे भांडाशाह ओसवाल जैन की पुत्री ने 1541 में पूरा करवाया।  इसके निर्माण के समय नींव में देशी घी  का उपयोग किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *