


बीकानेर। शहरवासियों के लिए टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक और शानदार ठिकाना खुलने जा रहा है। जेएनवी कॉलोनी में ए.एस.मोबाइल की तीसरी ब्रांच का उद्घाटन सोमवार को किया जाएगा, जहां एक ही छत के नीचे मोबाइल की पूरी दुनिया सजी होगी।इस शोरूम की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां एप्पल,सैमसंग,मोटोरोला,टेक्नो,रेडमी,वीवो,गूगल पिक्सल सहित तमाम प्रमुख मोबाइल ब्रांड्स के स्मार्टफोन उपलब्ध होंगे,वो भी आम बजट में। यही नहीं, यहां मोबाइल रिपेयरिंग से लेकर एक्सेसरीज तक की पूरी रेंज मौजूद रहेगी।शोरूम के संचालक मुकेश कुचैरिया और महबूब कादरी ने बताया कि यहां मोबाइल्स के अलावा मार्शल और जेबीएल जैसे नामी ब्रांड्स के स्पीकर्स भी उपलब्ध रहेंगे। साथ ही मोबाइल एक्सचेंज और आसान फाइनेंसिंग की सुविधा भी दी जा रही है, जिससे ग्राहक बिना डाउन पेमेंट के इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकेंगे। इतना ही नहीं नये फोन के साथ पुराने फोन भी विक्रय के लिये उपलब्ध रहेंगे। ग्राहकों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी ये है कि उद्घाटन के दिन खास ऑफर के तहत केवल 149 में इयरबड्स, केबल प्रोजेक्टर और वायर वाले एयरफोन दिए जाएंगे। यह ऑफर पहले दिन आने वाले ग्राहकों के लिए एक शानदार सौगात होगा।
