Bikaner Bikaner District Rajasthan

आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
बीकानेर। आयुर्वेद क्षेत्र में अपनी अनूठी पहचान बनाते जा रहे बीकानेर वेलनेस सेन्टर ने आमजन के उत्साह को देखते हुए 10 वें आयुर्वेद दिवस पर सेन्टर में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। निदेशक अनिल जुनेजा ने बताया कि इसके तहत सेन्टर पर 20 सितम्बर से 5 अक्टुबर तक फ्री ओपीडी सेवाएं रहेगी। इसके अलावा योगा की निःशुल्क कक्षाएं, थेरेपी पर 25 प्रतिशत की छूट, दवाईयों की खरीद पर 15 प्रतिशत की रियायत दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सेन्टर में राजस्थान के अनुभवी आयुर्वेदाचार्य,योगाचार्य और प्राकृतिक चिकित्सकों की टीम कार्यरत है। इन सेवाओं का नेतृत्व रिटायर्ड डिप्टी डायरेक्टर आयुर्वेद विभाग डॉ.रमेश कुमार सोनी,डॉ जितेन्द्र भाटी,बीएएमएस डॉ.शिव भांभू,प्राकृतिक चिकित्सक डॉ.वत्सला गुप्ता,डॉ आकांक्षा माथुर जैसे विशेषज्ञ सेवाएं दे रहे है। प्रतीक चलाना ने बताया कि इस वेलनेस सेंटर में अभ्यंग – स्वेदन,शिरोधारा,वमन, विरेचन,बस्ती क्रियाएँ,रक्तमोक्षण जैसे आयुर्वेदिक उपचारों के साथ-साथ प्राकृतिक चिकित्सा उपचार नेती,कुंजल,मड थेरेपी व हायड्रो थेरेपी और आहार व्यवस्था जैसी दैनिक गतिविधियां भी आयोजित की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *