

दीपावली पर अस्थाई फायर वर्क्स अनुज्ञापत्र के लिए आवेदन, शुक्रवार तक हो सकेंगे आवेदन
बीकानेरर। दीपावली पर अस्थाई फायरवर्क्स (केवल ग्रीन आतिशबाजी) के लिए शहरी क्षेत्र के इच्छुक आवेदक शुक्रवार (19 सितंबर) तक निर्धारित आवेदन-पत्र भर कर, आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर जिला कलेक्टर कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।प्रभारी अधिकारी न्याय शाखा (कलेक्ट्रेट) एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (नगर) रमेश देव ने बताया कि बीकानेर शहरी क्षेत्र पुलिस थाना-नयाशहर, कोतवाली, कोटगेट, सदर, गंगाशहर, जेएनवीसी, बीछवाल, मुक्ताप्रसाद के अलावा शेष सभी आवेदकों को आवेदन के लिए संबंधित उपखण्ड मजिस्ट्रेट कार्यालय में सम्पर्क करना होगा। बीकानेर शहर के अत्यंत भीड़ भाड़ वाले बाजार यथा स्टेशन रोड, केईएम रोड, कोटगेट, फड़ बाजार, सट्टा बाजार, तोलियासर भैरूंजी की गली, बड़ा बाजार, बैदो का चौक इत्यादि क्षेत्रों के लिए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि संबंधित विभागों से जांच उपरांत उपयुक्त पाए जाने पर ही नियमानुसार अस्थाई फायर वर्क्स अनुज्ञा पत्र जारी किया जाएगा।
