

अभियंता दिवस मनाया
बीकानेर। राजस्थान पशु चिकित्सा और पशुविज्ञान विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी सेन्टर द्वारा बुधवार को राष्ट्रीय अभियंता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. अखिल रंजन गर्ग एवं वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलगुरु आचार्य मनोज दीक्षित रहे। कुलगुरु डॉ. गर्ग ने अपने उद्बोधन में कहा कि पशु चिकित्सा एवं अभियांत्रिकी एक दूसरे के अभिन्न घटक है एवं जीव की प्रत्येक संरचना में इंजीनियरिंग उपस्थित है। कार्यक्रम के दौरान निदेशक प्रसार शिक्षा प्रो. राजेश कुमार धूड़िया, अधिष्ठाता डेयरी महाविद्यालय प्रो. आर.एस. पाल, निदेशक क्लिनिक प्रो. प्रवीण बिश्नोई, परीक्षा नियंत्रक प्रो. मनीषा माथुर, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. पंकज कुमार थानवी सहित विश्वविद्यालय शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन डॉ. वैशाली ने किया।
