

शोभा कच्छावा ने जीता सिल्वर मेडल
बीकानेर। छत्तीसगढ़ में 11 से 14 सितंबर को आयोजित छठवीं राष्ट्रीय स्तर योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में सीनियर वर्ग में बीकानेर की शोभा कच्छावा ने शानदार प्रदर्शन कर सिल्वर मेडल जीत कर राजस्थान का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में लक्षिता माली ने अच्छा प्रदर्शन किया। राजस्थान योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बाबू लाल जुनेजा, महासचिव संदीप कासनियां ने शोभा कच्छावा के शानदार प्रदर्शन पर शुभकामनाएं दी।
