Bikaner Bikaner District Rajasthan

एसपी मेडिकल कॉलेज में 2 पार्थिव देह दान

एसपी मेडिकल कॉलेज में 2 पार्थिव देह हुए दान
बीकानेर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज में शरीर रचना विभाग को मेडिकल छात्रों के प्रायोगिक अध्ययन हेतु दो पार्थिव देह दान स्वरूप प्राप्त हुए। 70 वर्षीय मोहनलाल गर्ग का पार्थिव देह और 74 वर्षीय अश्विनी कुमार घई का पार्थिव देह उनके परिजनों द्वारा एनाटोमी विभाग को सौंपा गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी, डॉ. राकेश रावत और डॉ. राकेश मणि ने दोनों पार्थिव देहों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *