

बीकानेर की गलियां बनी नरक, प्रशासन की घोर लापरवाही उजागर
बीकानेर। शहर के लोग इन दिनों नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। गलियों में कूड़े का ढेर और सीवरेज लाइन के गंदे पानी का जमाव इस हद तक बढ़ गया है कि लोगों का निकलना-दिनचर्या चलाना तक मुश्किल हो गया है। यही हाल कुछ अमसिंहपुरा की गलियों में देखने को मिल रहा है। जहां पर जहाँ जगह-जगह गंदे पानी का तालाब, मच्छरों का प्रकोप और बदबू का अंबार देखा जा सकता है। यह स्थिति न केवल बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य के लिए खतरा है, बल्कि पूरे क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों का बड़ा कारण बन सकती है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि बीकानेर जैसे ऐतिहासिक और सम्मानित शहर में ऐसी गंदगी पहले कभी नहीं देखी गई। इसके अलावा प्रशासन पूरी तरह नाकाम साबित हुआ है और अफसरों की उदासीनता ने समस्या को और गंभीर बनाया है।
