Bikaner Bikaner District Rajasthan

भंडारा व्यवस्था के लिए बैठक का आयोजन 21 को

भंडारा व्यवस्था के लिए बैठक का आयोजन 21 को
बीकानेर। शारदिय नवरात्र के अवसर पर पोकरण स्थित मां आशापुरा के मंदिर में अष्टमी से ग्यारहस प्रतिवर्ष होने वाले भंडारे के लिए इस बार 21 सितंबर रविवार को आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया है। यह जानकारी देते हुए श्री आशापुरा भंडारा सेवा समिति ट्रस्ट पोकरण , बीकानेर के सचिव रामेश्वर प्रसाद बिस्सा में बताया कि 21 सितंबर को आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया है। उक्त बैठक में ट्रस्ट के सभी साधारण सदस्य सहित मां आशापुरा के भक्तगण सादर आमंत्रित है। ट्रस्ट के अध्यक्ष श्याम सुंदर जोशी ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी बीकानेर जयपुर जोधपुर कोलकाता मुंबई मद्रास से आने वाले मां आशापुरा के भक्तों के लिए निःशुल्क भंडारा चलाया जाएगा जिसमें ट्रस्ट से जुड़े भक्ति प्रतिवर्ष अपने हिस्सा राशि जमा करते हैं जिससे यह भंडारा अनवरत चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *