Bikaner Bikaner District Rajasthan Sports

ब्लॉक स्तरीय खेलों में बिलनियासर विद्यालय का रहा दबदबा

ब्लॉक स्तरीय खेलों में बिलनियासर विद्यालय का रहा दबदबा
बीकानेर। नोखा प्राथमिक विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता (आयु वर्ग 11 वर्ष छात्र -छात्रा) सत्र -2025- 26 ब्लॉक स्तर पर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय उत्तरादी ढाणियां बिलनियासर का विभिन्न खेलों में दबदबा रहा। प्रधानाध्यापक रामकिशन गोदारा ने बताया कि विभिन्न वर्गों में विजेता विद्यार्थियों को आज राजकीय गोपी देवी बाहेती उच्च प्राथमिक विद्यालय नोखा में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नोखा धनाराम प्रजापत ,उप कोषाथिकारी नोखा रमेश कुमार व्यास तथा अतिथियों द्वारा ट्राॅफी तथा स्मृति चिन्ह ,मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। जिसमें एकल नृत्य में प्रथम दीपिका, विचित्र वेशभूषा में प्रथम नवनीत बिश्नोई, कबड्डी में विजेता पूरी टीम छात्र – छात्रा, रीले दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी शामिल रहे ।आज विद्यालय पीटीएम बैठक में इस उपलब्धि पर सभी अभिभावकों ,एसएमसी सदस्यों एवं ग्रामीण जनों ने सभी विद्यार्थियों अध्यापक गणों का आभार व्यक्त किया । विधालय की इस उपलब्धि पर पीईईओ अमर सिंह ,सरपंच कानी देवी सहित जनप्रतिनिधि गणों ने खुशी व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *