Bikaner Bikaner District Rajasthan

बैडमिंटन प्रतियोगिता विजेता लोचन मारू का किया अभिनंदन

बीकानेर में खेलों की समृद्ध परम्परा, उभरते खिलाड़ियों को मिले मौका: विधायक
बीकानेर। साउथ एशियन स्पोर्ट्स अकादमी द्वारा भारत व भूटान अंडर-15 वर्ष अंतरराष्ट्रीय ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का भूटान में आयोजन किया गया। इसमें बीकानेर के लोचन मारू ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए भूटान के विशकामी को फाइनल मैच में 21-13 व 21-11 से हराकर मुकाबला 2-0 से जीता।बीकानेर आगमन पर सोमवार को विधायक सेवा केंद्र पर बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास ने मारू का स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि बीकानेर में खेलों की समृद्ध परंपरा रही है। यहां के अनेक खिलाड़ियों ने देश-विदेश में बीकानेर का नाम रोशन किया है। उभरते खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ाने के पर्याप्त अवसर मिलें, जिससे वे इस परंपरा को कायम रख सकें। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। इससे पहले रेलवे स्टेशन पर एलके चांवला, विजय भाटी और सत्यनारायण व्यास ने स्वागत किया। शहर के विभिन्न मार्गों पर भी मारू का स्वागत हुआ। इनमें जयनारायण मारू, श्रवण मारू, अशोक मारू, सूर्य मारू, बबला महाराज, पप्पूराम, नंद किशोर, राजकुमार, राजेंद्र कुमार मारू और अजीत मारू आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *