

गीतकार हसरत जयपुरी की पुण्यतिथि मनाई
बीकानेर। सुर गंगा म्यूजिकल ग्रुप बीकानेर द्वारा रविवार को महाराजा नरेंद्रसिंह ऑडिटोरियम हिंदी सिनेमा के जाने-माने गीतकार हसरत जयपुरी की 26 पुण्यतिथि के अवसर पर एक यादगार शाम हसरत जयपुरी के नाम आयोजित किया गया। संस्था अध्यक्ष एम रफीक कादरी ने बताया की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एन डी रंगा अध्यक्ष सखा संगम थे अध्यक्षता संयुक्त रूप से किया। अलका डोली पाठक शिक्षाविद व मो सदीक चौहान ने की विशिष्ट अतिथि अनवर अजमेरी थे। कार्यक्रम में डॉ प्रवीण चतुर्वेदी यशपाल नागपाल, मनफूल पवार, एम आर कुकरेजा, इम्तियाज अहमद जावेद मिर्जा, हरि किशन, संजय मोदी गायक कलाकार ने हसरत जयपुरी की फिल्मों के गीत प्रस्तुत किये। संचालन एम रफीक कादरी ने किया।
