Bikaner Bikaner District Rajasthan

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित
बीकानेर। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बीकानेर में एनसीवीटी तथा एससीवीटी योजना के तहत ऑनलाइन प्रवेश उपरांत रिक्त रहे स्थान पर प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के उपनिदेशक (प्रशिक्षण) कैलाश शर्मा ने बताया कि रिक्त रहे स्थानों पर दसवीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए कोपा, ड्राफ्ट्समैन (सिविल), इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, फीटर, आईसीटीएसएम, एमएमवी, रिमोटली पायलेटेड एयरक्राफ्ट, ड्रोन पायलट, सोलर टेक्नीशियन, स्टेनोग्राफर एंड सेक्रेटेरियल असिस्टेंट तथा टर्नर व्यवसायों में तथा आठवीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए रिक्त रहे व्यवसाय प्लंबर, वेल्डर, वायरमैन तथा वुड वर्क टेक्नीशियन में प्रवेश के लिए एसएसओ डॉट राजस्थान डॉट जीओवी डॉट इन के माध्यम से आवेदन लिए जाएंगे। यह आवेदन 14 से 25 सितंबर तक करने होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *