Bikaner Bikaner District Rajasthan

नीट की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को दी तनाव प्रबंधन की जानकारी

नीट की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को दी तनाव प्रबंधन की जानकारी
बीकानेर। विश्व आत्महत्या रोकथाम सप्ताह के तीसरे दिन सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज, बीकानेर के प्रधानाचार्य व नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी के निर्देशानुसार मानसिक रोग एवं नशामुक्ति विभाग द्वारा सिंथेसिस कोचिंग संस्थान के छात्रों के लिए एक जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार में आचार्य डॉ. श्रीगोपाल गोयल ने छात्रों को आत्महत्या रोकथाम, मानसिक स्वास्थ्य देखभाल और तनाव प्रबंधन पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान छात्र तनाव और असफलता से हताश हो सकते हैं, लेकिन धैर्य और सकारात्मक सोच ही सही दिशा दिखाती है। डॉ. गोयल ने नियमित व्यायाम, योग, समय प्रबंधन, पर्याप्त नींद और विचारों को परिजनों व मित्रों के साथ साझा करने को तनाव कम करने के प्रभावी उपाय बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *