Bikaner Bikaner District Rajasthan Sports

जिला स्तरीय साइक्लिंग प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित

जिला स्तरीय साइक्लिंग प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित
बीकानेर। 69वीं जिला स्तरीय जिला स्तरीय साइकिल (रोड एवं ट्रेक) 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग (छात्र/छात्रा) प्रतियोगिता का समापन समारोह गुरुवार को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय सर्वोदय बस्ती में हुआ।
समापन समारोह की अध्यक्षता उपजिला शिक्षा अधिकारी (खेलकूद) अनिल वोडा ने की। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी शिव शंकर चौधरी, सेवानिवृत जिला खेल अधिकारी ललित कुमार छंगाणी, राम कुमार पुरोहित, सुरेन्द्र हर्ष, किशन पुरोहित एवं निर्णायक मण्डल के सदस्य चयन समिति के सदस्य उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में ऑवर ऑल चैम्पियनशिप शहीद मेजर पूर्णसिंह राजकीय फोर्ट उमावि, छात्र वर्ग में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय मुरलीधर व्यास नगर एवं छात्रा वर्ग में राउमावि साधुना विजेता रहे। प्रतियोगिता के दौरान छात्र वर्ग में खेतपाल, लोकेश चौधरी एवं छात्रा वर्ग में इशिता चौधरी एवं प्रियंका गाट ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सभी इवेण्ट विजेताओं को ट्राफी, मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। संयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारिका प्रसाद देराश्री ने आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *