Bikaner Bikaner District Rajasthan

हंसा शर्मा का अभिनंदन

हंसा शर्मा का अभिनंदन
बीकानेर। पुरानी चुंगी स्थित रंगाज फिजिकल इंस्टिट्यूट में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम की प्रभारी हंसा शर्मा का स्वागत और अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में बीकानेर शहर के वेट लिफ्टिंग के पुरुष महिला खिलाड़ियों के अलावा प्रशिक्षक और तकनीकी कोऑर्डिनेटर भी मौजूद रहे। रंगाज फिजिकल इंस्टीट्यूट के संचालक शिवरतन रंगा ने जानकारी देते हुए बताया की हंसा शर्मा महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के तत्पावधान में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम की वेट लिफ्टिंग की प्रभारी है और वह आज वेट लिफ्टिंग यूनिवर्सिटी खेलों को प्रमोट करने और स्थलों का जायजा लेने के लिए पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *