

सामूहिक क्षमापना समारोह 4 सितम्बर को
बीकानेर। जैन समाज प्रतिनिधि संस्था जैन महासभा बीकानेर द्वारा आयोजित सामूहिक क्षमापना समारोह तेरापंथ भवन गंगाशहर में 14 सितम्बर को जैन चारित्र आत्माओं के सान्निध्य में आयोजित होगा। अध्यक्ष विनोद बाफना ने बताया कि समारोह में सम्पूर्ण जैन समाज के विभिन्न घटकों व संघो के श्रावक श्राविकाएं शामिल होंगे। पूर्व अध्यक्ष विजय कोचर ने बताया कि समारोह में सान्निध्य प्रदान करने के लिए सभी संघो के साधु साध्वियों को आमंत्रित करने के लिए जैन महासभा बीकानेर के पूर्व अध्यक्ष जैन लूणकरण छाजेड़, सुरेन्द्र बद्धानी, विजय कोचर, रिद्धकरण सेठिया, दुलीचन्द बुच्चा ने बीकानेर, गंगाशहर एवं भीनासर में विराजित सभी चारित्रात्माओं के दर्शन कियें।
