

जनसमस्याओं के निवारण का ज्ञापन देकर दिया धरना
बीकानेर। बीकानेर की जनता की आम समस्याओं को लेकर आज बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा एक दिवसीय सांकेतिक धरना जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने दिया गया। जिला संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि एक दिवसीय धरने को वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित करते हुए बीकानेर की समस्याओं का निदान ना होने की स्थिति जिला कांग्रेस के हर कदम पर साथ निभाने की बात कही धरने के बाद जिला कांग्रेस के शिष्टमंडल ने अध्यक्ष यशपाल गहलोत के नेतृत्व में जिला कलेक्टर को नौ सूत्री ज्ञापन दिया। धरने को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि पिछले पांच छह महीनों से बीकानेर के हालात बद से बदतर हो गए हर गली, हर मोहल्ले में सिवरेज के कारण गंदे पानी का तालाब नदी, सड़ांध मारता कचरा, और ऊपर से बिना बताए निजी कंपनी द्वारा घंटों की बिजली कटौती इन सब बातों ने बीकानेर की जनता के नाक में दम कर रखा है पहले भी जिला प्रशासन को इन समस्याओं को दूर करने का आग्रह किया लेकिन हालात जस के तस है। धरने में वरिष्ठकांग्रेसीजन सहित आनंद जोशी, रामरतन डेलू, सलीम कल्लर, अभिजित पंवार आदि उपस्थित थे।
