Bikaner Bikaner District Rajasthan

जिला कलेक्टर से मिले विधायक व्यास, शहर से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा

जिला कलेक्टर से मिले विधायक व्यास, शहर से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा
बीकानेर। बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास ने गुरुवार को जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि से मुलाकात की और शहर से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया। विधायक ने मुरलीधर व्यास कॉलोनी में चार वर्ष पूर्व स्वीकृत कन्या महाविद्यालय के लिए भूमि आवंटन की कार्यवाही प्राथमिकता की बात कही। उन्होंने कहा कि भूमि स्वीकृत नहीं होने की स्थिति में भवन निर्माण का बजट लेप्स हो जाएगा। उन्होंने बीकानेर शहरी क्षेत्र के पशु चिकित्सा केंद्रों के लिए भी भूमि आवंटित करने की बात कही। मुरलीधर व्यास कॉलोनी सहित बीडीए की अन्य कालोनियों में सड़कें और सार्वजनिक उद्यान विकसित करने के सम्बन्ध में चर्चा की। इसके साथ ही बरसात के कारण क्षतिग्रस्त हुई समस्त सड़कों के दुरुस्तीकरण के लिए कहा। जिला कलेक्टर ने बताया कि 15 सितंबर से सड़क दुरुस्तीकरण का कार्य प्रारम्भ किया जाएगा। विधायक ने कोठारी हॉस्पिटल से पुलिस लाइन तक जाने वाले नाले को दुरुस्त करने की बात भी कही। उन्होंने बताया कि नाले के बीच रेलवे लाइन है, यहां कार्य करने की एनओसी रेलवे द्वारा जारी कर दी गई है। जिला कलेक्टर ने इस संबंध में भी प्राथमिकता से कार्य करने का विश्वास दिलाया। विधायक ने पिछले वित्तीय वर्षों में बजट घोषणाओं की क्रियान्विति के बारे में भी बात की। उन्होंने शहरी क्षेत्र में साफ-सफाई, ड्रेनेज व्यवस्था और विद्युत सप्लाई के संबंध में भी बातचीत की। विधायक ने कहा कि लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में नवरात्रा के दौरान प्रतिवर्ष रामलीला का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी जिला प्रशासन द्वारा रामलीला के आयोजन में आवश्यक सहयोग करने की बात भी कही। इस दौरान डॉ सत्य प्रकाश आचार्य, मोहन सुराणा, जोगेंद्र शर्मा, गोपाल आचार्य आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *