Bikaner Bikaner District Rajasthan

विनायक चितलांगी को ग्लोबल लॉ एक्सपर्ट्स हैंडबुक में स्थान


नोखा। गौतम लॉ चैम्बर के अधिवक्ता विनायक चितलांगी को भारत में रियल एस्टेट विधि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु 2025 ग्लोबल लॉ एक्सपर्ट्स (GLE) मैनेजमेंट हैंडबुक में शामिल किया गया है। ग्लोबल लॉ एक्सपर्ट्स हैंडबुक अब अपने 13वें वार्षिक संस्करण में प्रकाशित हो रहा है। यह एक अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त प्रकाशन है, जिसमें 100 से अधिक देशों और 50+ विधिक क्षेत्रों के शीर्ष अधिवक्ताओं को शामिल किया जाता है। यह हैंडबुक प्रिंट और डिजिटल दोनों स्वरूपों में उपलब्ध होगी और इसे दुनिया भर के कंपनी निदेशकों, बहुराष्ट्रीय व्यवसायों, इन-हाउस काउंसिल, अधिवक्ताओं, लेखाकारों और वित्तीय सलाहकारों तक पहुँचाया जाएगा। इस उपलब्धि पर एडवोकेट विनायक चितलंगी ने कहा कि यह सम्मान केवल व्यक्तिगत नहीं है, बल्कि गौतम लॉ चैम्बर की उस दृष्टि का परिणाम है जिसमें राजस्थान और भारत को कानूनी रूप से संरचित निवेश, रियल एस्टेट विकास और वित्तीय पुनर्गठन का वैश्विक केंद्र बनाने की दिशा है। हमारा लक्ष्य ग्राहकों को कानूनी रूप से लागू होने वाले, पारदर्शी और सतत समाधान उपलब्ध कराना है।यह सम्मान मिलने पर अधिवक्ता रवैल भारतीय बीकानेर, सुशील सैनी, आशाराम सियोल, अनिल सोनी आदि ने खुशी जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *