

देहदानी के परिजनों का हुआ सम्मान
बीकानेर। महर्षि दधीचि जयंती के अवसर पर रविवार को सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के शरीर रचना विभाग ने देह दान करने वाले देह दानियों के परिजनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज की कार्यवाहक प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉक्टर रेखा आचार्य, एनाटोमी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश मणि, डॉ. राकेश रावत, नरेंद्र नाथ पारीक, विमर्शानंद जी महाराज तथा ओमानन्द जी महाराज पुष्कर, मंच पर आसीन रहे।
रेखा आचार्य ने कहा कि आज समाज में देहदान के प्रति जागरूकता बढ़ रही है, देह दान से सर्व समाज को कुशल चिकित्सक प्राप्त होंगे और एमबीबीएस विद्यार्थियों को बेहतर शोध के अवसर मिलते है। इस अवसर पर सर्व मानव कल्याण समिति के डॉ.राकेश रावत व नरेंद्र नाथ पारीक, डॉ. जुगल किशोर खत्री, मोहन व्यास, महर्षि दधीचि फाउंडेशन के योगेंद्र दाधीच, राजकुमार ढल्ला को देहदान मे सहयोग के लिये स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
