Bikaner Bikaner District Rajasthan

सियाणा भैरव मेले में ग्रामीण सेवादारों का हुआ सम्मान

हरीसिंह सांखला को विधायक व्यास ने दिया तुम्बड़ी अलंकरण
बीकानेर। सियाणा भैरव मेले भैरव भक्त छोटुजी ओझा स्मृति 11 वां भैरव तुम्बड़ी सम्मान के तहत सियाणा भैरव के ग्रामीण सेवादारों व पुजारियों का सम्मान किया गया।सेवादार भैरुं सिंह सांखला,जगमाल सिंह,दुले सिंह,रेवत सिंह,पूर्व सरपंच अनिल रामावत, सरपंच मनोहर सिंह,नारायण सिंह,महेंद्र सोम भाटी,विशाल सिंह भाटी,किशन सिंह सांखला,श्रवण,महेंद्र,सवाई सिंह सांखला एवं महावीर सिंह को बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानन्द व्यास,ईश्वर सिंह सांखला,श्रीमती रामकंवरी ओझा एवं रमक झमक के अध्यक्ष व भैरव साधक प्रहलाद ओझा ’भैरुं’ ने ओपरणा,भैरव तुम्बड़ी पुस्तक,श्रीफल एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। भैरव भक्त छोटू ओझा स्मृति विशिष्ट सम्मान ’तुम्बड़ी अलंकरण2025’ सियाणा के पुजारी पूर्व जिला परिषद सदस्य हरीसिंह सांखला को दिया गया।विशिष्ट सम्मान स्वरूप प्रतीकात्मक मेवे से भरी तुम्बड़ी प्रदान की गई। इस अवसर पर सामूहिक रुप से ’भैरुं तुम्बड़ी भरदो’ भजन गाया गया। अतिथियों को जस्सू सिंह,बच्छराज छंगाणी,गिरिराज देरासरी व किशन सिंह भाटी ने स्मृति चिन्ह भेंट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *