Bikaner Bikaner District Rajasthan

पूनरासर में सेवा शिविर संपन्न

पूनरासर में सेवा शिविर संपन्न
बीकानेर स्वामी रांकावत बंधु महिला सेवा समिति की ओर से जयपुर मार्ग पर पैदल व ऊंट गाड़ों पर यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए आयोजित सेवा शिविर शुक्रवार को संपन्न हुआ। शिविर में विधायक जेठानंद व्यास तथा अनेक भाजपा शामिल हुए तथा पूनरासर बाबे की जय के नारों के साथ श्रद्धालुओं की शीतल जल, शिकंजी, विश्राम व चिकित्सा आदि की सेवा की । शिविर स्थल पर हनुमान चालीसा का पाठ व आरती की गई। शिविर संयोजक रमेश स्वामी ने बताया कि संस्था अनेक वर्षों से पूनरासर यात्रियों के लिए मेले के अवसर पर शिविर लगा रहा है। शिविर में रांकावत बंधु महिला सेवा समिति की राधा स्वामी, संजू स्वामी,सुशीला, किरण,मधुबाला, दीपा व मोनिका आदि सदस्याओं, अमित, प्रदीप स्वामी, अनिल आचार्य, रामकुमार व्यास, अनादि पारीक, पूर्व पार्षद किशन चौधरी आदि ने सेवाएं दी। शिविर स्थल पर राम दरबार, पूनरासर हनुमानजी आदि देवी देवताओं के चित्र तथा तिरंगा ध्वज स्थापित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *