Bikaner Bikaner District Rajasthan

नवलेश्वर मठ में गणेश महोत्सव का शुभारम्भ

नवलेश्वर मठ में गणेश महोत्सव का शुभारम्भ
बीकानेर। श्री नवलेश्वर मठ सिद्ध पीठ श्री विवेक नाथ जी बगेची के अधिष्ठाता श्री श्री 108 योगी शिवसत्यनाथ महाराज के सान्निध्य में गणेश जी की स्थापित प्रतिमा का विशेष पंचामृत अभिषेक, पूजन-अर्चना कर गणेश महोत्सव का शुभारंभ किया गया। यह धार्मिक अनुष्ठान अब प्रतिदिन भक्तों की सहभागिता के साथ अनंत चौदस तक (10 दिन) चलेगा। नन्दकिशोर गहलोत ने बताया कि यह आयोजन श्रद्धालु भक्तों के लिए आध्यात्मिक ऊर्जा, सामूहिक सद्भाव और सकारात्मकता का संचार करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *