

कपिल सरोवर में श्रावणी कर यज्ञ में दी आहुदियां
बीकानेर/कोलायत। (धर्मेश रंगा) धार्मिक नगरी कोलायत मे ऋषि पंचमी पर महापर्व श्रावणी के पावन पर्व पर श्रद्धा और भक्ति के साथ विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस अवसर पर पंडित नथमल पुरोहित के सानिध्य मे शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ो ब्राह्मण बन्धुओ ने श्रावणी और यज्ञ में आहुतियां देकर पितरों को किया स्मरण किया। कपिल सरोवर के मुख्य घाट पर पितरों को जलांजलि अर्पित कर पूर्जा-अर्चना की गई। पंडित नथमल पुरोहित के सानिध्य मे ब्राह्मण बन्धुओ ने श्रावनी के बाद स्थानीय पंच मंदिर मे सामूहिक रूप से श्रावनी संस्कार के साथ यज्ञ मे आहुतिया अर्पित की कोलायत की पावन तपोभूमि पर आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान मे शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के ब्राह्मण बन्धुओं ने भाग लिया साथ भगवान के भोग लगाकर प्रसादी ग्रहण की गयी। पंडित नथमल पुरोहित ने कहा कि श्रावणी करने से व्यक्ति के द्वारा किये गए पापों का नाश होता है साथ एक नए जीवन की शुरुआत होती है।
