Bikaner Bikaner District Rajasthan

एयर कमोडोर आनंद ने किया एन.सी.सी. 1 राज. आर एण्ड वी. स्क्वाड्रन का दौरा

एयर कमोडोर आनंद ने किया एन.सी.सी. 1 राज. आर एण्ड वी. स्क्वाड्रन का दौरा
बीकानेर। एयर कमोडोर एस.के. आनंद, उप महानिदेशक एनसीसी निदेशालय, जयपुर (राजस्थान), ने बुधवार को पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय, बीकानेर में 1 राज आर एण्ड वी स्क्वाड्रन एनसीसी इकाई का दौरा किया। उप महानिदेशक आनंद ने 1 राज आर एण्ड वी स्क्वाड्रन एनसीसी के कैडेटस द्वारा आयोजित एक हॉर्स शो का अवलोकन किया। उप महानिदेशक आनंद ने वरिष्ठ कैडेटस को घुड़सवारी, ऑपरेशन सिंदूर और नागरिक प्राधिकरण को सहायता सहित विभिन्न पहलुओं पर संबोधित किया। उन्होंने आरडीसी 2025 के पदक और ट्रॉफी विजेताओं को भी सम्मानित किया। उप महानिदेशक आनंद ने वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलगुरु आचार्य मनोज दीक्षित के साथ संवाद किया और एन.सी.सी. की विभिन्न संभावनाओं पर चर्चा की। संवाद के दौरान कर्नल एस.एन. विनोद, संयुक्त, निदेशालय, जयपुर लेफ्टिनेंट कर्नल सैमुअल जे. प्रेमकुमार, कमांडिंग ऑफिसर, 1 राज आर एण्ड वी स्क्वाड्रन एनसीसी और डॉ. सुनीता चौधरी, एसोसिएट एन.सी.सी. अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *